लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार के लिए शानदार रहा ये हफ्ता, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे सेंसेक्स और निफ्टी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 20, 2018 09:49 IST

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 919.19 अंकों या 2.65 फीसदी की तेजी के साथ 35,511.58 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 213.45 अंकों या 1.99 फीसदी की तेजी के साथ 10.894.70 पर बंद हुआ।

Open in App

बीते सप्ताह शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही इस हफ्ते रिकार्ड ऊंचाइयों पर पहुंच गए और सेंसेक्स 35,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, जिसमें वैश्विक बाजारों की तेजी की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही उद्योग जगत की तीसरी तिमाही के उत्साहजनक नतीजों का भी इस तेजी में योगदान रहा। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 919.19 अंकों या 2.65 फीसदी की तेजी के साथ 35,511.58 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 213.45 अंकों या 1.99 फीसदी की तेजी के साथ 10.894.70 पर बंद हुआ। वही, बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 2.05 फीसदी की तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 2.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। 

दैनिक आधार पर, सोमवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखी गई और सेंसेक्स 251.12 अंकों या 0.73 फीसदी की तेजी के साथ 34,843.51 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स में 72.46 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 34,771.05 पर बंद हुआ। 

बुधवार को बाजार में फिर तेजी लौटी और सेंसेक्स 310.77 अंकों या 0.89 फीसदी की तेजी के साथ 35,081.82 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा और सेंसेक्स 178.47 अंकों या 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 35,260.29 पर बंद हुआ। जो कि अब तक कि रिकार्ड तेजी थी। शुक्रवार को सेंसेक्स 251.29 अंकों या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 35,511.58 पर बंद हुआ। 

बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - इंफोसिस (6.01 फीसदी), टीसीएस (6.56 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (2.4 फीसदी), एक्सिस बैंक (6.21 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (4.59 फीसदी), कोटक महिंद्रा बैंक (3.98 फीसदी), एचडीएफसी (7.9 फीसदी), एलएंडटी (3.22 फीसदी), अडानी पोर्ट्स (2.51 फीसदी) और आईटीसी (2.37 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - हिन्दुस्तान यूनीलीवर (0.74 फीसदी), सन फार्मा (2.1 फीसदी), मारुति सुजुकी इंडिया (1.47 फीसदी), टाटा स्टील (2.52 फीसदी) और भारती एयरटेल (2.29 फीसदी)। 

व्यापक आर्थिक आंकड़ों के मोर्चे पर, देश का औद्योगिक उत्पादन 2017 के नवंबर में 25 महीनों के उच्च स्तर पर 8.4 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि अक्टूबर में यह 2 फीसदी पर था। 

उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 2017 के दिसंबर में 17 महीनों के उच्च स्तर पर 5.21 फीसदी रही, जबकि नवंबर में यह 4.88 फीसदी पर थी। 

सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों में कहा कि डब्ल्यूपीआई 2017 के दिसंबर में 3.58 फीसदी (अनंतिम) पर रही, जबकि नवंबर में यह 3.93 फीसदी थी। 

देश के निर्यात में दिसंबर में 12.36 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और यह 27.03 अरब डॉलर रहा। वहीं, आयात में दिसंबर में 21.12 फीसदी की तेजी रही जोकि 41.91 अरब डॉलर रही। व्यापार घाटा 2017 के दिसंबर में 14.88 अरब डॉलर रहने का अनुमान है, जबकि साल 2016 के दिसंबर में यह 10.54 अरब डॉलर थी। 

टॅग्स :सेंसेक्सबिज़नेस न्यूज़ इन हिंदीबिज़नेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम