लाइव न्यूज़ :

वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी

By भाषा | Updated: December 13, 2019 11:05 IST

अमेरिका और चीन के व्यापार सौदे के करीब पहुंचने की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल है।

Open in App
ठळक मुद्दे वेदांता, येस बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी में चल रही थीं।भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और सन फार्मा गिरावट में चल रही थीं।

अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता से संबंधित सकारात्मक खबरों तथा ब्रिटेन के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की संभावित जीत से वैश्विक स्तर पर अनुकूल माहौल रहा। इसके कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 250 अंक से अधिक की तेजी रही।

शुरुआती कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 244.04 अंक यानी 0.60 प्रतिशत की तेजी के साथ 40,825.75 अंक पर चल रहा था। एक समय इसने 284 अंक की बढ़त बना ली थी। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 66.20 अंक यानी 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,038 अंक पर चल रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स में सर्वाधिक 3.78 प्रतिशत की तेजी रही।

इसके साथ ही वेदांता, येस बैंक, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी तेजी में चल रही थीं। इनसे इतर भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, कोटक बैंक, बजाज ऑटो और सन फार्मा गिरावट में चल रही थीं। बुधवार को सेंसेक्स 169.14 अंक तथा निफ्टी 61.65 अंक की तेजी में रहा था। कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजारों के संकेतों से निवेशकों की धारणा को बल मिला।

अमेरिका और चीन के व्यापार सौदे के करीब पहुंचने की खबरों से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल है। इसके अलावा ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के पुन: प्रधानमंत्री बनने की संभावना ने भी निवेशकों की धारणा को मजबूती दी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को एफपीआई ने 683.83 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस बीच कच्चा तेल का वायदा 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 64.69 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स