लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और ईरान के बीच शांति की उम्मीदों से सुधरा बाजार, सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा उछाल, निफ्टी में भी तेजी

By भाषा | Updated: January 9, 2020 11:31 IST

बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 530 अंक से ज्यादा बढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 531.11 अंक यानी 1.30 प्रतिशत बढ़कर 41,348.85 अंक पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान नेतृत्व को शांति की पेशकश करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार देखा गया। ट्रंप ने दावा किया कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

ईरान के समक्ष अमेरिका के शांति प्रस्ताव के बाद वैश्विक बाजारों में सुधार देखा गया। इसे पश्चिमी एशिया में तनाव कम करने के लिए अहम माना जा रहा है। इसके चलते बीएसई का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 530 अंक से ज्यादा बढ़ गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 531.11 अंक यानी 1.30 प्रतिशत बढ़कर 41,348.85 अंक पर पहुंच गया।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 158.70 अंक यानी 1.32 प्रतिशत चढ़कर 12,184.05 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में भारतीय स्टेट बैंक में सबसे ज्यादा 2.19 प्रतिशत तक की तेजी आई। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी के शेयर भी लाभ में रहे। दूसरी ओर, टीसीएस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयरों में गिरावट आई।

कारोबारियों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान नेतृत्व को शांति की पेशकश करने के बाद वैश्विक शेयर बाजारों में सुधार देखा गया। इसके चलते घरेलू निवेशकों का रुख भी सकारात्मक रहा। ट्रंप ने दावा किया कि इराक में अमेरिकी ठिकानों पर ईरान के हमले में किसी भी अमेरिकी को नुकसान नहीं पहुंचा है। ट्रंप ने साथ ही ईरानी नेतृत्व के सामने शांति की पेशकश की है। शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सियोल के बाजारों में शुरुआती कारोबार में दो प्रतिशत तक की तेजी दर्ज की गई।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम