लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से अधिक उछला, निफ्टी 12,900 के पार

By भाषा | Updated: November 26, 2020 10:16 IST

Open in App

मुंबई, 26 नवंबर वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने और विदेशी कोषों की आवक जारी रहने के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 100 अंक से अधिक की तेजी हुई।

इस दौरान सेंसेक्स को एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों से समर्थन मिला और यह 120.03 अंक या 0.27 प्रतिशत बढ़कर 43,948.13 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 37.70 अंक या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 12,896.10 अंक पर था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी बजाज ऑटो में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एलएंडटी, एचडीएफसी, भारती एयरटेल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन और टाटा स्टील भी तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, मारुति और ओएनजीसी में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 694.92 अंक या 1.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 43,828.10 पर बंद हुआ था। इससे पहले सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 44,825.37 को छुआ। निफ्टी भी 196.75 अंक या 1.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,858.40 पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में टोक्यो, हांगकांग और सियोल में तेजी थी, जबकि शंघाई लाल निशान में कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब