लाइव न्यूज़ :

बाजार में गिरावट पर लगा विराम, सेंसेक्स 642 अंक उछला

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:59 IST

Open in App

मुंबई, 19 मार्च देश के शेयर बाजारों में पिछले पांच कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर शुक्रवार को विराम लग गया और बीएसई सेंसेक्स 642 अंक की जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ।

अमेरिकी ट्रेजरी पर प्रतिफल की दर बढ़ने को लेकर जारी चिंता के बीच वैश्विक स्तर पर गिरावट के रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और आईटी कंपनियो के शेयरों में तेजी के साथ बाजार में मजबूती आयी।

कारोबारियों के अनुसार कई राज्यों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और उसकी रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर ‘लॉकडाउन’ को निवेशकों ने तरजीह नहीं दी। इससे आर्थिक पुनरूद्धार को खतरा हो सकता है।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव रहा। पर अंत में यह 641.72 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 186.15 अंक यानी 1.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,744 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में एनटीपीसी का शेयर रहा। इसमें 4.58 प्रतिशत की तेजी आयी। इसके अलावा एचयूएल, पावरग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचसीएल टेक के शेयरों में भी तेजी रही।

दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट रही उनमें एल एंड टी, टेक महिंद्रा, बजाज ऑटो और टाइटन प्रमुख हैं। इनमें 1.20 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 933.84 अंक यानी 1.83 प्रतिशत नीचे आया जबकि निफ्टी में 286.95 अंक यानी 1.90 प्रतिशत की गिरावट आयी।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सुबह की गिरावट के बाद अच्छी तेजी आयी। एफएमसीजी, औषधि और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली से बाजार में तेजी आयी। हालांकि सरकार की नई कबाड़ नीति की घोषणा के बाद वाहन कंपनियों के शेयर दबाव में रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका में बांड प्रतिफल में तेजी तथा दुनिया भर में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से वैश्विक बाजारों में गिरावट रही।’’

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, तोक्यो और सोल में गिरावट रही।

भारतीय समयानुसार दोपहर बाद खुले यूरोप के प्रमुख बाजारों में नुकसान का रुख रहा।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.36 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.14 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया केवल एक पेसे की मामूली बढ़त के साथ 72.52 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के पास उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,258.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'