लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 137 अंक बढ़कर 40,302 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर, निफ्टी भी चढ़ा

By भाषा | Updated: November 4, 2019 18:33 IST

सेंसेक्स सोमवार को 136.93 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,301.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय 40,483.21 अंक के स्तर तक पहुंच गया था।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच कर हुआ बंद, निफ्टी में भी छलांगएचडीएफसी के शेयर में 2.48 प्रतिशत का लाभ रहा, मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक के शेयरों में गिरावट

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सोमवार को 137 अंक की बढ़त के साथ 40,302 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच सूचना प्रौद्योगिकी, धातु और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में लाभ से बाजार में तेजी रही। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स लगातार सातवें कारोबारी सत्र में लाभ के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स 136.93 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 40,301.96 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स दिन के कारोबार में एक समय 40,483.21 अंक के स्तर तक पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 50.70 अंक या 0.43 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,941.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस, वेदांता, टाटा स्टील, ओएनजीसी और आईसीआईसीआई बैंक 3.05 प्रतिशत तक चढ़ गए।

एचडीएफसी के शेयर में 2.48 प्रतिशत का लाभ रहा। आवास ऋण देने वाली कंपनी का सितंबर में समाप्त तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 76.3 प्रतिशत बढ़कर 10,748.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर मारुति, हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स और पावरग्रिड के शेयरों में 2.54 प्रतिशत तक की गिरावट रही।

विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी कोषों के प्रवाह, भू राजनीतिक जोखिम कम होने और आगे और सुधारों की उम्मीद के बीच निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। अमेरिका-चीन के बीच व्यापार करार की उम्मीद से चीन का शंघाई, हांगकांग का हैंगसेंग और सियोल का कॉस्पी लाभ में बंद हुए। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी बढ़त में चल रहे थे।

इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में कारोबार के दौरान रुपया सात पैसे की बढ़त के साथ 70.73 प्रति डॉलर पर चल रहा था। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.28 प्रतिशत बढ़कर 61.86 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम