लाइव न्यूज़ :

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी में गिरावट; बैंक, आईटी कंपनियों के शेयर टूटे

By भाषा | Updated: April 20, 2021 18:38 IST

Open in App

मुंबई, 20 अप्रैल शेयर बाजारों में मंगलवार को शुरूआती बढ़त बरकरार नहीं रह पायी और बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स तथा एनएसई निफ्टी दोनों लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। कोविड-19 के बढ़ते मामले तथा स्थानीय स्तर पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।

बीएसई का तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 243.62 अंक यानी 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ दो महीने से अधिक के न्यूनतम स्तर 47,705.80 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 529 अंक तक मजबूत होकर दिन के उच्चतम स्तर 48,478.34 तक चला गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी कारोबार के दौरान 167 अंक से अधिक मजबूत होकर 14,500 के स्तर को छू गया था। लेकिन बाद में बढ़त बरकरार नहीं रह सकी और अंत में यह 63.05 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,296.40 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी, उनमें अल्ट्रा टेक सीमेंट, एचसीएल टेक, एचडीएफसी, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और एचयूएल शामिल हैं। इनमें 4.7 प्रतिशत तक की गिरावट आयी।

दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरो में बजाज फिनसर्व, डा. रेड्डीज, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति शामिल हैं।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामले और कई राज्यों में लोगों के घर से निकलने पर पाबंदियों से निवेशकों की धारणा पर प्रतिकूल असर पड़ा है। इससे कंपनियों की आय को लेकर भी जोखिम उत्पन्न हुआ है।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘शुरूआती कारोबार में घरेलू बाजार में तेजी रही। हालांकि बाद में यह तेजी बरकरार नहीं रह पायी। इसका कारण वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख और महाराष्ट्र में और कड़े ‘लॉकडाउन’ की आशंका है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि टीकाकरण से एक उम्मीद बंधी हुई है। लेकिन बाजार का रुख कोविड मामले में कमी और पाबंदियां हटाये जाने जैसी सकारात्मक गतिविधियों पर निर्भर करेगा। आईटी और दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) में गिरावट रही जबकि मझोले एवं छोटी कंपनियों के शेयरों का प्रदर्शन बेहतर रहा।’’

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। निवेशकों को चीन की मानक ब्याज दर की घोषणा का इंतजार है।

इस बीच, वैश्विक कच्चा तेल मानक ब्रेंट वायदा का भाव 0.77 प्रतिशत मजबूत होकर 67.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 74.88 पर लगभग स्थिर बंद हुआ।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने 1,633.70 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

शेयर बाजार बुधवार को राम नवमी के अवसर पर बंद रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें