लाइव न्यूज़ :

विदेशी पूंजी निवेश बढ़ने से सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद

By भाषा | Updated: May 28, 2019 17:26 IST

कोल इंडिया, इंफोसिस, पावरग्रिड, वेदांता, रिलायंस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स के शेयरों में 2.72 प्रतिशत तक की मजबूती आई।

Open in App

घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन नई ऊंचाई पर बंद हुआ। घरेलू स्तर पर मजबूत रुख के साथ विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी आई। करीब 300 अंक की घट - बढ़ के बाद बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 66.44 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 39,749.73 अंक पर बंद हुआ। कारोबार की समाप्ति पर यह सेंसेक्स का अब तक का सर्वकालिक उच्च स्तर है। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 39,828.65 अंक तथा नीचे में 39,498.65 अंक तक गया।इसी प्रकार , नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4 अंक यानी 0.03 प्रतिशत बढ़कर 11,928.75 अंक पर बंद हुआ। यह निफ्टी का कारोबार की समाप्ति पर अब तक सर्वोच्च स्तर है। कारोबार के दौरान निफ्टी ऊंचे में 11,958.55 अंक और नीचे में 11,864.90 अंक तक गया। सेंसेक्स में शामिल शेयरों में यस बैंक सबसे ज्यादा लाभ में रहा और इसमें 4.06 प्रतिशत की तेजी रही।अन्य शेयरों में कोल इंडिया, इंफोसिस, पावरग्रिड, वेदांता, रिलायंस, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक और एशियन पेंट्स में 2.72 प्रतिशत तक की मजबूती आई। वहीं, दूसरी तरह हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, एचडीएफसी, कोटक बैंक और आईटीसी सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। इनमें 2.55 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई।बीजेपी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आम चुनावों में भारी जीत के बाद से घरेलू शेयर बाजार उत्साहित हैं। कारोबारियों ने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों से मजबूत रुख और विदेशी पूंजी के निरंतर निवेश से निवेशकों की धारणा को बल मिला। शेयर बाजार के पास मौजूद प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को शुद्ध रूप से 1,215.36 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 327.86 करोड़ रुपये के शेयरों के शुद्ध बिकवाल रहे। इस बीच, रुपया डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 69.71 रुपये प्रति डॉलर पर चल रहा था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम