लाइव न्यूज़ :

बजट प्रस्तावों के बाद सेंसेक्स ने लगाई 1,700 अंक की छलांग, निफ्टी 14,000 अंक पर

By भाषा | Updated: February 1, 2021 14:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 का बजट पेश किए जाने के बाद शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। दोपहर के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,700 अंक की छलांग लगा गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 14,000 अंक के स्तर पर पहुंच गया। विश्लेषकों का मानना है कि यह बजट ‘विकास’ को प्रोत्साहन देने वाला है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 48,004.71 अंक के दिन के उच्चस्तर को छूने के बाद 1,660.99 अंक या 3.59 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,946.76 अंक पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 462.15 अंक या 3.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 14,096.75 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में इंडसइंड बैंक का शेयर सबसे अधिक 11 प्रतिशत चढ़ गया। आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एक्सिस बैंक के शेयर भी लाभ में थे। वहीं दूसरी ओर डॉ रेड्डीज, टेक महिंद्रा और टीसीएस के शेयर नुकसान में थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम