शेयर बाजार: दिन की शुरूआती कारोबार में 41,022.85 के नए रेकॉर्ड स्तर पर खुला BSE, NSE निफ्टी में भी शानदार उछाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 26, 2019 09:50 AM2019-11-26T09:50:37+5:302019-11-26T09:50:37+5:30

दरअसल, सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही थी। शुरुआती आधे घंटों में ही सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया था। धीरे-धीरे लिवाली और बढ़ी और सेंसेक्स ने 450 से ज्यादा अंक जोड़ लिए गए थे।

sensex in morning 26 november benchmark start on positive note | शेयर बाजार: दिन की शुरूआती कारोबार में 41,022.85 के नए रेकॉर्ड स्तर पर खुला BSE, NSE निफ्टी में भी शानदार उछाल

शेयर बाजार: दिन की शुरूआती कारोबार में रिकॉर्ड 41,022.85 के नए रेकॉर्ड स्तर पर खुला BSE

Highlightsमंगलवार सुबह NSE निफ्टी 36.45 अंक चढ़कर 12,110.20 अंकों पर आज खुला है।सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही थी।

दिन की शुरूआत में ही शेयर बाजार में BSE ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुरूआती कुछ समय में ही BSE 41,022.85 के नए रिकॉर्ड स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। इसके अलावा शेयर बाजार में NSE निफ्टी 36.45 अंक चढ़कर 12,110.20 अंकों पर आज खुला है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में बाजार लिवाली लगातार बढ़ती दिखाई दे रही थी। शुरुआती आधे घंटों में ही सेंसेक्स 200 से ज्यादा अंक ऊपर कारोबार करता दिखाई दिया था। धीरे-धीरे लिवाली और बढ़ी और सेंसेक्स ने 450 से ज्यादा अंक जोड़ लिए गए थे।

यही नहीं सोमवार को दोपहर बाद के कारोबार में भी सेंसेक्स ने ऑल-टाइम हाई स्तर को छुआ था। 100 अंकों से कम के बढ़त के साथ सेंसेक्स कुछ देर बाद तक 450 से ज्यादा अंक जोड़ चुका था और निफ्टी भी 12,000 से काफी ऊपर ट्रेड कर रहा था।

इसके अलावा आपको बता दें कि दोपहर 1 बजकर 47 मिनट पर सेंसेक्स 464.13 अंक ऊपर 40,823.54 ऊपर ट्रेड करता देखा गया था। वहीं, निफ्टी 138.95 अंकों की बढ़त के साथ 12,053.35 पर दिखाई दिया था।

English summary :
sensex in morning 26 november benchmark start on positive note


Web Title: sensex in morning 26 november benchmark start on positive note

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे