लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 585 अंक लुढ़का, निफ्टी 14,600 से नीचे, लगातार पांचवें दिन गिरावट

By भाषा | Updated: March 18, 2021 17:31 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च देश के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें दिन गिरावट रही। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स में बड़ा वजन रखने वाली इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेउ और टीसीएस जैसी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सेंसेक्स 585 अंक लुढ़क गया।

दिन में कारोबार के दौरान 500 अंक के करीब बढ़त हासिल करने वाले बीएसई सेंसेक्स न कारोबार की समाप्ति तक पूरी बढ़त को गंवा दिया और अंत में यह पिछले दिन के मुकाबले 585.10 अंक यानी 1.17 प्रतिशत लुढ़ककर 49,216.52 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक भी 163.45 अंक यानी 1.11 प्रतिशत गिरकर 14,557.85 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। इसका शेयर मूलय चार प्रतिशत के करीब गिर गया। इसके बाद इन्फोसिस, डा. रेड्डीज लैब, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिन्द्रा और एनटीपीसी में भी गिरावट रही।

इसके विपरीत बढ़त पाने वाले प्रमुख शेयरों में आईटीसी, बजाज आटो, महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा, मारुति और भारती एयरटेल के शेयरों में लाभ रहा।

रिलायंस सिक्युरिटीज में रणनीतिक कारोबार के प्रमुख बिनोद मोदी ने कहा, ‘‘सकारात्मक वैश्विक संकेतों के चलते बाजार में शुरुआत मजबूती के साथ हुई लेकिन देश के भीतर कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि तेज होने से निवेशकों का उत्साह जाता रहा और बाजार लगातार पांचवें दिन गिरावट में रहा।’’

उन्होंने कहा कि कोविउ- 19 के दैनिक संक्रमण के मामलों से उद्योग धंधों के कामकाज में जो सुधार का रुख आ रहा था उसको लेकर शंका बढ़ने लगी है। इससे नये आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर चिंता बढ़ने लगी है।

अमेरिका के फेडरेल रिजर्व ने दो दिन की बैठक की समाप्ति पर बुधवार को निवेशकों को संकेत दिया कि वह 2023 तक नीतिगत ब्याज दरों के शून्य के पास बनाये रख सकता है।

अमेरिकी बाजार बुधवार को लाभ में बंद हुए।

एशियाई बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल में बुधवार को तेजी रही। यूरोप के बाजार भारतीय समयानुसार अपराह्न मजबूती के साथ खुले।

इस बीच कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.40 प्रतिशत गिरकर 67.73 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी ने की ट्रंप पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा, बोले- 'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं'

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

क्राइम अलर्टबर्थ-डे पार्टी में ट्रिपल मर्डर; बुलंदशहर में केक लगाने को लेकर विवाद, बिछ गई तीन लाशें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

विश्वट्रंप पर हमले का बड़ा अपडेट, सामने आई हमलावर की फोटो; सुरक्षा बलों ने मौके पर ही दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन