लाइव न्यूज़ :

बजट के अगले दिन शेयर बाजार में मचा हाहाकार, 839 अंक की भारी गिरावट के साथ बंद हुआ मार्केट

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: February 2, 2018 18:41 IST

बाजार में ये गिरावट वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को आम बजट में दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ पर कर लगाने की वजह से है।

Open in App

वित्त मंत्री द्वारा गुरूवार को लोकसभा में आम बजट पेश करने के एक दिन बाद यानी शुक्रवार (2 फरवरी) को घरेलू शेयर बाजार में दोपहर के कारोबार में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स 839 अंक टूटकर 35,066 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी भारी गिरवाट दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी 256 अंक लुढककर 19,760 अंकों के साथ शेयर बाजार बंद हुआ। 

दरअसल ये गिरावट वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा गुरुवार को आम बजट में दीर्घकालीन पूंजीगत लाभ पर कर लगाने चलते हुई है। इसके चलते एक लाख रुपये से अधिक वाले शेयरों से कमाई करने पर अब पहले की तुलना में 10 फीसदी कर देना पड़ेगा।

वहीं इससे पहले शेयर मार्केट में भारी गिरवारट की खबर थी, जिसमें सेंसेक्स 792 और निफ्टी 245 अंकों तक टूट गया था। इससे पहले दोपहर 12.07 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों वाले सूचकांक सेंसेक्स में दोपहर 12.08 बजे 533.68 अंकों की गिरावट के साथ 35,372.98 जबकि निफ्टी भी लगभग इसी समय 150.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,866.5 पर कारोबार कर रहे थे।

इससे पहले सेंसेक्स सुबह 199.06 अंकों की गिरावट के साथ 35,707.60 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 78.7 अंकों की गिरावट के साथ 10,938.20 पर खुला था। 

एजेंसी से इनपुट भी

टॅग्स :शेयर बाजारबजट 2018सेंसेक्सनिफ्टीNifty
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम