लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 199 अंक गिरा, निफ्टी भी 11,800 अंक के नीचे

By भाषा | Updated: June 17, 2019 11:45 IST

शुरुआती कारोबार में 199.84 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 39,252.23 अंक पर आ गया।

Open in App
ठळक मुद्देनिफ्टी भी शुरुआती दौर में 65.40 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़क कर 11,757.90 अंक पर आ गया। दूसरी ओर येस बैंक , इंफोसिस , पावरग्रिड , एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत तक बढ़े।

मुंबई , 17 जूनः रिलायंस इंडस्ट्रीज , आईटीसी और एचडीएफसी जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से सोमवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई का सेंसेक्स 199 अंक नीचे आ गया जबकि एनएसई का निफ्टी 11,800 अंक के नीचे चला गया। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 199.84 अंक यानी 0.51 प्रतिशत गिरकर 39,252.23 अंक पर आ गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 65.40 अंक यानी 0.55 प्रतिशत लुढ़क कर 11,757.90 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स की सबसे ज्यादा गिरावट वेदांता , टाटा स्टील , रिलायंस इंडस्ट्रीज , कोल इंडिया , एक्सिस बैंक , हीरो मोटोकॉर्प , टाटा मोटर्स और कोटक बैंक के शेयर में रही। यह दो प्रतिशत तक गिर गए।

वहीं , दूसरी ओर येस बैंक , इंफोसिस , पावरग्रिड , एनटीपीसी और टीसीएस के शेयर एक प्रतिशत तक बढ़े। अन्य एशियाई बाजारों में शंघाई कंपोजिट सूचकांक , हेंगसेंग , निक्की और कॉस्पी में शुरुआती कारोबार में मिला - जुला रुख रहा। शेयर बाजार के पास मौजूद प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक , विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 238.64 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 376.47 करोड़ रुपये के शेयर के शुद्ध लिवाल रहे।

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे गिरा

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट और कच्चे तेल के दाम में तेजी से सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 9 पैसे गिरकर 69.89 रुपये प्रति डॉलर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरावट के साथ 69.87 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में पिछले दिन के बंद के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 69.89 रुपये पर आ गया।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 69.80 पर बंद हुआ था। मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि , विदेशी पूंजी निकासी और घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली से रुपये पर दबाव रहा। ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.29 प्रतिशत बढ़कर 62.19 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम