लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स नया शिखर छूने के बाद स्थिर बंद, निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 17:42 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच बुधवार को सेंसेक्स स्थिर बंद हुआ। हालांकि, निफ्टी मामूली बढ़त के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने भी अपना नया सर्वकालिक उच्चस्तर छुआ। पिछले कुछ सत्र में जबर्दस्त तेजी के बाद बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चला। इस रुख के उलट आईटी और एफएमसीजी खंड में लाभ रहा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 56,198.13 अंक तक गया। अंत में यह पिछले दिन के मुकाबले 14.77 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 55,944.21 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 10.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 16,634.65 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 16,712.45 अंक का अपना सर्वकालिक उच्चस्तर भी छुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टीसीएस का शेयर सबसे अधिक 1.31 प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया, आईटीसी तथा हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज फिनसर्व, टाइटन, मारुति, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, एक्सिस बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 3.51 प्रतिशत तक नीचे आए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 22 नुकसान में रहे, आठ में लाभ दर्ज हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला, लेकिन बड़ी कंपनियों के सुस्त प्रदर्शन की वजह से यह स्थिर रुख के साथ बंद हुआ। व्यापक तौर पर बाजार सकारात्मक था। मिडकैप में गिरावट के बाद सुधार हुआ।’’ उन्होंने कहा कि कोविड-19 के टीके को मंजूरी तथा आगामी बैठक में फेडरल रिजर्व की ओर से नरम रुख की उम्मीद के बीच वैश्विक बाजार सकारात्मक दायरे में रहे। रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘वायदा एवं विकल्प निपटान से पहले घरेलू बाजार सीमित दायरे में घूमे। आईटी, धातु और एफएमसीजी को छोड़कर ज्यादातर क्षेत्रों के शेयर कारोबार के अंतिम घंटे में नुकसान में चले गए।’’ बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप 0.68 प्रतिशत तक चढ़ गए। अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग तथा जापान के निक्की में गिरावट आई। चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.36 प्रतिशत के नुकसान से 70.16 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पांच पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर आ गया। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,644.91 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके13.5 घंटे शव के साथ 331 यात्री और चालक दल ने किया सफर?, उड़ान भरने के बाद 60 वर्ष की महिला की मौत, हांगकांग से लंदन जा रही ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट BA32 की घटना

कारोबारभारती एयरटेलः 36 करोड़ ग्राहकों को एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम की मुफ्त सेवा, 365 दिन रिचार्ज खर्च 4000 रुपये, कैसे उठाएं लाभ

कारोबार10 कंपनियों में से 5 का मार्केट कैपिटल 72,285 करोड़ बढ़ा, जानें सबसे ज्यादा किसे हुआ फायदा

विश्वदुनियाभर में आफत?, हांगकांग में आग, 128 मरे, थाईलैंड में बाढ़ से 145 की मौत और श्रीलंका में बाढ़-भूस्खलन से 56 की मौत

विश्वHong Kong Fire: भीषण आग की चपेट में दर्जनों जिंदगियां, हांगकांड में इमारतों में लगी आग में मरने वालों की संख्या 94 हुई, कई लोग अब भी लापता

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स