लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारः सेंसेक्स 330 अंकों की बढ़त के साथ 34413 पर हुआ बंद

By IANS | Updated: February 8, 2018 18:43 IST

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 298.33 अंकों की तेजी साथ 16,649.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 399.56 अंकों की तेजी के साथ 18,131.19 पर बंद हुआ।

Open in App

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार (8 फरवरी) को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 330.45 अंकों की तेजी के साथ 34,413.16 पर और निफ्टी 100.15 अंकों की तेजी के साथ 10,576.85 पर बंद हुए। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 125.4 अंकों की तेजी के साथ 34,208.11 पर खुला और 330.45 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 34,413.16 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 34,634.35 के ऊपरी और 34,108.76 के निचले स्तर को छुआ। 

बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 298.33 अंकों की तेजी साथ 16,649.07 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 399.56 अंकों की तेजी के साथ 18,131.19 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 41.8 अंकों की तेजी के साथ 10,518.50    पर खुला और 100.15 अंकों या 0.96 फीसदी की तेजी के साथ 10,576.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,637.80 के ऊपरी और 10,479.55 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। स्वास्थ्य सेवाएं (2.91 फीसदी), रियल्टी (2.51 फीसदी), आधारभूत सामाग्री (2.48 फीसदी), उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.63 फीसदी) और उद्योग (1.45 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के तेल एवं गैस (0.25 फीसदी) गिरावट रही।

टॅग्स :सेंसेक्सशेयर बाजारनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम