लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 17,500 से नीचे

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:12 IST

Open in App

मुंबई, एक अक्टूबर विदेशी कोषों द्वारा लगातार बिकवाली और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस जैसे प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500.67 अंक या 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,625.69 पर था। इसी तरह निफ्टी 150.40 अंक या 0.85 फीसदी टूटकर 17,467.75 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट मारुति में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचडीएफसी भी गिरने वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, बजाज ऑटो, एमएंडएम और डॉ रेड्डीज बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 286.91 अंक या 0.48 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,126.36 पर और निफ्टी 93.15 अंक या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,618.15 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 2,225.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत गिरकर 78.16 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम