लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 285 अंक टूटा, सोना 400 रुपये चमका

By भाषा | Updated: January 30, 2020 16:41 IST

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.62 प्रतिशत नीचे आया। नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज आटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एलएंडटी और मारुति के शेयर लाभ में रहे।

Open in App
ठळक मुद्देजनवरी के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान से पहले बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा।हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

जनवरी के डेरिवेटिव अनुबंधों के समाप्त होने के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और इन्फोसिस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में गिरावट से बृहस्पतिवार को बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 285 अंक टूट गया। तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 550 अंक का उतार-चढ़ाव आया।

अंत में यह 284.84 अंक या 0.69 प्रतिशत के नुकसान से 40,913.82 अंक पर बंद हुआ। यह 40,829.91 अंक के निचले स्तर तक गया। इसने 41,380.14 अंक का उच्चस्तर भी छुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 93.70 अंक या 0.77 प्रतिशत के नुकसान से 12,035 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे अधिक 2.62 प्रतिशत नीचे आया। नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एसबीआई के शेयर भी नुकसान में रहे। वहीं दूसरी ओर बजाज आटो, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, एशियन पेंट्स, एनटीपीसी, एचडीएफसी, एलएंडटी और मारुति के शेयर लाभ में रहे।

विश्लेषकों ने कहा कि जनवरी के वायदा एवं विकल्प अनुबंधों के निपटान से पहले बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा। उन्होंने कहा कि अन्य एशियाई बाजारों में कमजोरी तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चीन के कोरोना वायरस से पड़ने वाले प्रभाव को लेकर यहां भी धारणा कमजोर हुई।

हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे। चीन के बाजार में अवकाश था। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नकारात्मक रुख के साथ खुले। ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.63 प्रतिशत के नुकसान से 57.97 डॉलर प्रति बैरल पर था। 

शादी-ब्याह के सीजन की मांग से सोना 400 रुपये चमका

शादी-ब्याज के सीजन की मांग से बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 400 रुपये की बढ़त के साथ 41,524 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कीमतों में सुधार से यहां भी धारणा मजबूत हुई। चांदी भी 737 रुपये की बढ़त के साथ 47,392 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। बुधवार को यह 46,655 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 41,124 रुपये प्रति दस ग्राम रहा था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘दिल्ली में 24 कैरट सोने का हाजिर भाव शादी ब्याह के सीजन की मांग से 400 रुपये चढ़ गया। वैश्विक स्तर पर कीमतों में सुधार से यहां भी सोने को मजबूती मिली।

त्योहारी सीजन की वजह से आगामी महीनों में सोने की कीमतों में और उछाल आ सकता है।’’ इस बीच, अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 71.47 प्रति डॉलर पर था। वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी दोनों में बढ़त रही। सोना बढ़त के साथ 1,582 डॉलर प्रति औंस पर था, जबकि चांदी भी लाभ के साथ 17.72 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीसोने का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?