लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 कंपनियों का एम-कैप 2.23 लाख करोड़ रुपये घटा, रिलायंस इंडस्ट्री को लगा तगड़ा झटका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2024 11:32 IST

Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच की कुल बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,23,660 करोड़ रुपये की गिरावट आई।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स की शीर्ष 10 में से 5 को 2.23 लाख करोड़ रुपये का हुआ नुकसानपिछले हफ्ते बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,475.96 अंक यानी 1.99 फीसदी नीचे आयारिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी के मार्केट वैल्यू में कमी आई

Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच की कुल बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 2,23,660 करोड़ रुपये की गिरावट आई। शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को उठाना पड़ा। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,475.96 अंक यानी 1.99 फीसदी नीचे आया। 

बीते हफ्ते के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, ICICI बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एलआईसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस और आईटीसी की बाजार हैसियत बढ़ गई। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 81,763.35 करोड़ रुपये घटकर 19,19,595.15 करोड़ रुपये पर आ गया। सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज ही रही। 

एलआईसी का बाजार मूल्यांकन 63,629.48 करोड़ रुपये घटकर 5,84,967.41 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का 50,111.7 करोड़ रुपये घटकर 6,53,281.59 करोड़ रुपये रह गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 21,792.46 करोड़ रुपये घटकर 5,46,961.35 करोड़ रुपये पर आ गई। आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 6,363.11 करोड़ रुपये घटकर 7,57,218.19 करोड़ रुपये रह गया। 

इस रुख के उलट टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 38,858.26 करोड़ रुपये बढ़कर 15,25,928.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल का मूल्यांकन 11,976.74 करोड़ रुपये बढ़कर 6,89,425.18 करोड़ रुपये हो गया। आईटीसी की बाजार हैसियत 7,738.51 करोड़ रुपये बढ़कर 5,23,660.08 करोड़ रुपये पर और इन्फोसिस की 7,450.22 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 6,78,571.56 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। 

एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,443.9 करोड़ रुपये बढ़कर 11,03,151.78 करोड़ रुपये हो गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, इन्फोसिस, एसबीआई, एलआईसी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारshare marketआईसीआईसीआईReliance IndustriesICICISBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम