लाइव न्यूज़ :

पवन ऊर्जा परियोजनाओं की नीलामी में सेम्बकार्प, अडाणी, रिन्यू सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनियां

By भाषा | Updated: September 3, 2021 00:04 IST

Open in App

सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) की 1,200 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाओं की नीलामी में सेम्बकार्प ग्रीन इन्फ्रा लि. प्रवर्तित कंपनी ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी, रिन्यू नवीन ऊर्जा, अडाणी रिन्यूएबल्स होल्डिंग्स सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के रूप में उभरी हैं। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। सेकी की नीलामी बृहस्पतिवार को संपन्न हुई। ग्रीन इन्फ्रा विंड एनर्जी लि., अनुपम रिन्यूएबल्स प्राइवेट लि. और रिन्यू नवीन ऊर्जा प्राइवेट लि. ने 2.69 रुपये प्रति यूनिट का शुल्क बोली में रखा जबकि अडाणी रिन्यूएबल होल्डिंग फिफ्टीन लि. ने 2.70 रुपये प्रति यूनिट की बोली लगायी। सूत्र के अनुसार अडाणी रिन्यूएबल होल्डिंग फिफ्टीन लिमिटेड ने 450 मेगावाट क्षमता के लिए बोली लगाई थी। जबकि ग्रीन इंफ्रा विंड एनर्जी लिमिटेड 180 मेगावाट क्षमता के लिए बोली लगायी। रिन्यू नवीन ऊर्जा प्राइवेट लिमिटेड ने 300 मेगावाट के लिये बेली लगायी है। सूत्र ने बताया कि अनुपम रिन्यूएबल्स प्राइवेट लिमिटेड ने 150 मेगावाट परियोजना के लिए बोली लगाई थी। सेकी ने इस साल मई में देश में 1,200 मेगावाट अंतरराज्यीय पारेषण प्रणाली से जुड़ी पवन ऊर्जा परियोजनाओं (चरण 11) की स्थापना के लिए निविदा जारी की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी