लाइव न्यूज़ :

ऋणशोधन प्रक्रिया वाली कंपनियों पर सेबी ने कसा शिंकजा, 11 जून से अतिरिक्त निगरानी

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 9, 2018 19:39 IST

बाजार नियामक सेबी व स्टाक एक्सचेंजों ने ऋणशोधन निपटान प्रक्रिया (आईआरपी) के तहत आई कंपनियों के लिए सोमवार से अतिरिक्त निगरानी उपाय करने का फैसला किया है।

Open in App

मुंबई, 9 जून। बाजार नियामक सेबी व स्टाक एक्सचेंजों ने ऋणशोधन निपटान प्रक्रिया (आईआरपी) के तहत आई कंपनियों के लिए सोमवार से अतिरिक्त निगरानी उपाय करने का फैसला किया है। बीएसई ने एक बयान में यह जानकारी दी है। इसमें कहा गया है ,‘ पहले से ही लागू अनेक निगरानी कदमों की निरंतरता में सेबी व एक्सचेंजों ने फैसला किया है कि 11 जून 2018 से उन कंपनियों के लिए निगरानी उपाय लागू होंगे जो आईआरपी के तहत हैं। ’ 

इसके तहत आईबीसी के अधीन पहले ही ऋणशोधन प्रक्रिया से गुजर रही कंपिनयों को पर पूर्व निर्धारित लक्षित मानकों के हिसाब से निगरानी रखी जाएगी। प्रमुख स्टाक एक्सचेंज बीएसई के आंकड़ों के अनुसार 75 कंपनियां इस समय ऋणशोधन व दीवाला संहिता (आईबीसी) के तहत ऋणशोधन प्रक्रिया से गुजर रही हैं।

इनमें एबीजी शिपयार्ड , एमटेक आटो , भूषण स्टील , जेपी इन्फ्राटेक , इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स , मंधाना इंडस्ट्रीज , मोनेट इस्पात एंड एनर्जी , रूचि सोया , सुप्रीम टेक्स मार्ट , वर्धमान इंडस्ट्रीज तथा रेई एग्रो शामिल है। बाजार नियामक सेबी व स्टाक एक्सचेंज निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए अनेक ऐसे कदम उठा रहे हैं जिससे निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सके। 

टॅग्स :बिज़नेसबैंकिंग
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारNew Rules 2026: बैंकिंग से लेकर ट्रेवल तक, ये 5 बदलाव जो हर भारतीय को जानना जरूरी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम