लाइव न्यूज़ :

सेबी ने निवेश सलाहकारों के बीएएसएल सदस्यता हासिल करने की समयसीमा बढ़ायी

By भाषा | Updated: August 31, 2021 21:11 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को निवेश सलाहकारों के लिए बीएसई एडमिनिस्ट्रेशन एण्ड सुपरविजन लिमिटेड (बीएएसएल) की सदस्यता हासिल करने की समयसीमा बढ़ा दी। सेबी द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक निवेश सलाहकार (आईए) अब 31 अक्टूबर, 2021 तक बीएएसएल की सदस्यता हासिल कर सकते हैं। इसमें कहा गया, "उपरोक्त समयसीमा के भीतर बीएएसएल की सदस्यता लेने में विफल रहने वाले निवेश सलाहकार, अपने आईए पंजीकरण के प्रमाण पत्र को निलंबित या रद्द करने सहित उचित कार्रवाई के लिए जिम्मेदार होंगे।" इससे पहले, निवेश सलाहकारों के लिए सदस्यता हासिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त, 2021 थी। कुछ मौजूदा निवेश सलाहकारों ने समयसीमा बढ़ाने के लिए बीएएसएल के पास अभ्यावेदन दिया था जिसके बाद समयसीमा को दो महीने तक बढ़ाने का फैसला किया गया। बीएएसएल बीएसई की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी है जो निवेश सलाहकारों के प्रशासन और पर्यवेक्षण का काम करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?