लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का टीका बनाने वाली वैज्ञानिक ने कहा, हमारा अगला लक्ष्य कैंसर

By भाषा | Updated: March 19, 2021 17:09 IST

Open in App

बर्लिन, 19 मार्च (एपी) कोरोना वायरस महामारी के लिए सबसे पहले टीका विकसित करने वाली वैज्ञानिक ओजलेम तुरेसी ने कहा है कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और अब इस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल एक और बड़ी वैश्विक बीमारी कैंसर के इलाज के लिए किया जाएगां

तुरेसी ने जर्मनी की कंपनी बायोनटेक की स्थापना अपने पति उगुर साहिन के साथ मिलकर की है।

फिलहाल यह कंपनी ट्यूमर के इलाज के लिए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को इस्तेमाल करने पर काम कर रही है। पिछले साल इस दंपति को चीन में लोगों को संक्रमित करने वाले वायरस के बारे में पता चला था।

उसके बाद इस दंपति ने इस नयी महामारी के इलाज के लिए उस प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने का प्रयास किया, जिसपर वे दो दशक से शोध कर रहे थे।

ब्रिटेन ने दिसंबर में बायोनटेक एमआरएनए वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। एक सप्ताह बाद अमेरिका ने इसकी अनुमति दी। इसके बाद दर्जनों और कर्मचारियों ने इस वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दी और दुनियाभर में लाखों लोग अमेरिका की फार्मा कंपनी फाइजर के साथ संयुक्त रूप से विकसित टीका लगवा चुके हैं।

तुरेसी ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यदि आपके पास असाधारण टीम है, तो साहसी फैसले लेने के नतीजे अच्छे मिलते हैं। इससे आप अपने समक्ष आने वाली समस्याओं और अड़चनों से तत्काल निपट सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार