लाइव न्यूज़ :

28 फरवरी तक स्थगित रहेंगी अनूसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें

By भाषा | Updated: January 28, 2021 22:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जनवरी कोरोना वायरस महामारी की वजह से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर लगाई गई रोक को 28 फरवरी तक बढ़ा दिया गया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

डीजीसीए ने हालांकि कहा कि सक्षम प्राधिकरण द्वारा चुनिंदा मार्गों पर मामला-दर-मामला आधार पर अंतरराष्ट्रीय अनुसूचित उड़ानों की मंजूरी दी जा सकती है।

भारत में महामारी की वजह से अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें पिछले साल 23 मार्च से स्थगित हैं। हालांकि, ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत मई से विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन हो रहा है। इसके अलावा जुलाई से ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत कुछ चुनिंदा देशों के लिए उड़ानों का परिचालन हो रहा है।

भारत ने ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), केन्या, भूटान और फ्रांस सहित करीब 24 देशों के साथ एयर बबल करार किया है। दो देशों के बीच इस करार के तहत उनकी एयरलाइंस एक-दूसरे के क्षेत्र में विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन कर सकती हैं।’’

डीजीसीए के सर्कुलर में कहा गया है कि इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय ऑल-कार्गों परिचालन और उसके द्वारा मंजूरी प्राप्त विशेष उड़ानों का परिचालन प्रभावित नहीं होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें