लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने भारत में जापानी ऑटो कंपनियों की मदद के लिए जेबीआईसी से एक अरब डॉलर का ऋण लिया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 14:35 IST

Open in App

मुंबई, 31 मार्च देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में कोरोना वायरस महामारी के चलते पीड़ित जापानी ऑटो विनिर्माताओं की मदद के लिए जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (जेबीआईसी) से एक अरब अमेरिकी डॉलर (करीब 7,350 करोड़ रुपये) का अतिरिक्त ऋण जुटाया है।

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बयान में कहा कि उसने एक अरब अमरीकी डॉलर का ऋण जुटाने के लिए अक्टूबर 2020 में एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और ताजा उधारी के साथ जेबीआईसी से ली गई कुल ऋण राशि दो अरब डॉलर हो गई है।

बयान में कहा गया कि इस ऋण भारत में जापानी ऑटो विनिर्माताओं, आपूर्तिकर्ताओं और डीलरों को सहायता दी जाएगी, जिनकी व्यावसायिक गतिविधियां कोविड-19 के कारण बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।

बयान में कहा गया है कि इससे भारत में जापानी ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं के कारोबार की पूरी श्रृंखला के लिए वित्त उपलब्ध हो सकेगा।

जेबीआईसी एक नीति-आधारित वित्तीय संस्थान है, जो पूरी तरह से जापान सरकार के स्वामित्व में है और जिसका उद्देश्य जापान, अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और समाज के विकास में योगदान करना है।

एसबीआई के अध्यक्ष दिनेश खारा ने कहा, ‘‘ऐसे समय में, जब लोग आने-जाने के लिए निजी वाहन को प्राथमिकता दे रहे हैं, एसबीआई और जेबीआईसी के बीच यह सहयोग जापानी ऑटोमोबाइल उद्योग की पूरी आपूर्ति श्रृंखला को ऋण सुविधा प्रदान करने में मदद करेगा, जिसमें विनिर्माता, आपूर्तिकर्ता और डीलर शामिल हैं।’’

भारतीय ऑटो क्षेत्र में जापानी कंपनियों का दबदबा है, जिनमें मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर और होंडा शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव