लाइव न्यूज़ :

देश का यह बड़ा बैंक बिना किसी फॉर्म या आईडी प्रूफ के बदलेगा 2,000 के नोट

By रुस्तम राणा | Updated: May 21, 2023 15:04 IST

भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को अपनी सभी शाखाओं को सूचित किया कि 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म या पहचान प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्देSBI ने कहा- 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म या पहचान प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगीलोग बिना किसी मांग पर्ची के एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैंएक्सचेंज के समय कोई पहचान प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने तत्काल प्रभाव से 2000 रुपये के नोटों को चलन से हटा लिया है। 23 मई से 30 सितंबर तक लोग अपने दो हजार के नोट बैंक से बदल सकते हैं। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक ने शनिवार को अपनी सभी शाखाओं को सूचित किया कि 2,000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए किसी फॉर्म या पहचान प्रमाण की आवश्यकता नहीं होगी। 

शनिवार को जारी एक सर्कुलर में बैंक ने कहा कि जनता के सभी सदस्य बिना किसी मांग पर्ची के एक बार में 20,000 रुपये की सीमा तक 2,000 रुपये के नोट बदल सकते हैं। इसके अलावा बैंक ने कहा कि एक्सचेंज के समय कोई पहचान प्रमाण प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है। बैंक ने यह भी कहा है कि करेंसी एक्सचेंज करने के लिए बैंक खाता रखना जरूरी नहीं है, यहां तक कि गैर-खाताधारक भी किसी भी बैंक शाखा में 2,000 रुपये के नोटों का आदान-प्रदान कर सकेंगे।

बैंकों की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सोशल मीडिया पर कई तरह की गलत सूचनाएं चल रही हैं। इन अफवाहों में यह दावा भी शामिल है कि आधार कार्ड जमा करने के साथ-साथ नोट बदलने के लिए एक फॉर्म भरना होगा। इससे पहले आरबीआई ने शुक्रवार को घोषणा की कि 2,000 के नोट चलन से वापस ले लिए जाएंगे और लोगों को 30 सितंबर से पहले उन्हें बदलना होगा या बैंक खातों में जमा करना होगा। हालांकि नोट वैध रहेंगे। 

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि यह कदम 'स्वच्छ नोट नीति' के तहत उठाया गया है। आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि नागरिकों को नोट बदलने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा और उसने बैंकों से वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग व्यक्तियों के लिए बिना किसी परेशानी के विनिमय करने की व्यवस्था करने को कहा है।

टॅग्स :SBIRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम