लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने बांड के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: September 1, 2021 19:36 IST

Open in App

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने बासेल अनुकूल अतिरिक्त टियर 1 (एटी 1) बांड के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाए हैं। इनके लिए 7.72 प्रतिशत की ब्याज दर की पेशकश की गई है। बैंक ने बुधवार को बयान में कहा कि इस निर्गम को निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया मिली। 1,000 करोड़ रुपये के निर्गम के आकार पर 10,000 करोड़ रुपये की बोलियां मिलीं। बयान में कहा कि निर्गम को मिली प्रतिक्रिया के आधार पर बैंक ने 7.72 प्रतिशत की कूपन दर यानी ब्याज पर 4,000 करोड़ रुपये की बोलियां स्वीकार कीं। एसबीआई ने कहा कि 2013 में बासेल तीन पूंजी नियमों के क्रियान्वयन के बाद किसी भारतीय बैंक द्वारा जारी ऐसे बांड पर यह सबसे निचला मूल्य है। स्थानीय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों से बैंक को एएए यानी ट्रिपल ए की रेटिंग प्राप्त है। बैंक की एटी 1 पेशकश को एए प्लस रेटिंग मिली है। इस तरह के बांड के लिए यह सबसे ऊंची रेटिंग है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारएसबीआई की हैसियत 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये?, 4 कंपनी को 100000 करोड़ रुपये से अधिक घाटा

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

कारोबारशेयर निवेश और बैंक जमा से होने वाली कमाई पर एक समान कर व्यवस्था हो, शेट्टी ने कहा-कहीं भी कराधान में इस तरह की असमानता नहीं

कारोबारM-Cap: टॉप 10 कंपनियों में 7 को बाजार पूंजीकरण में घाटा, SBI को सबसे ज्यादा हुआ नुकसान

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12?, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 2 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है