लाइव न्यूज़ :

SBI Home Loan: जून तिमाही तक एसबीआई आवास ऋण 6.52 लाख करोड़ रुपये, चेयरमैन खारा ने कहा-हम सबसे बड़े रहे हैं, अब भी हैं और आगे भी ऋणदाता बने रहेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 5, 2023 15:03 IST

SBI Home Loan: "हम आवास ऋण के मामले में सबसे बड़े रहे हैं, अब भी हैं और आगे भी सबसे बड़े ऋणदाता बने रहेंगे।" उनसे आवासीय कर्ज मुहैया कराने वाली कंपनी एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय होने के बाद आवासीय ऋण बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के सबसे बड़े विलय (40 अरब डॉलर) से पहले एचडीएफसी बैंक आवास ऋण के मोर्चे पर अधिक सक्रिय नहीं था। आवास ऋण खाता हासिल करने के बाद उसे शुल्क लेकर अपनी मूल कंपनी एचडीएफसी को बेच देता था।एचडीएफसी के शेयर 13 जुलाई से समाप्त हो गए है।

SBI Home Loan: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि एसबीआई आवास ऋण बाजार की अगुवाई करता रहा है और आगे भी ऐसा करता रहेगा। खारा ने कहा कि जून तिमाही तक एसबीआई का कुल आवास ऋण 6.52 लाख करोड़ रुपये था।

उन्होंने कहा, "हम आवास ऋण के मामले में सबसे बड़े रहे हैं, अब भी हैं और आगे भी सबसे बड़े ऋणदाता बने रहेंगे।" उनसे आवासीय कर्ज मुहैया कराने वाली कंपनी एचडीएफसी के एचडीएफसी बैंक में विलय होने के बाद आवासीय ऋण बाजार की मौजूदा स्थिति के बारे में सवाल पूछा गया था।

एक जुलाई से लागू हुए देश के सबसे बड़े विलय (40 अरब डॉलर) से पहले एचडीएफसी बैंक आवास ऋण के मोर्चे पर अधिक सक्रिय नहीं था। वह आवास ऋण खाता हासिल करने के बाद उसे शुल्क लेकर अपनी मूल कंपनी एचडीएफसी को बेच देता था।

कई विश्लेषकों के मुताबिक, 31 मार्च, 2023 तक एचडीएफसी बैंक का सामूहिक आवास ऋण 7.3 लाख करोड़ रुपये आंका गया है लेकिन बैंक ने जून तिमाही के नतीजों में इसके आंकड़ों का खुलासा नहीं किया है। एचडीएफसी के शेयर 13 जुलाई से समाप्त हो गए है।

उस समय तक एसबीआई का आवास ऋण 6.4 लाख करोड़ रुपये था। एसबीआई फरवरी, 2021 में एचडीएफसी को पीछे छोड़ते हुए आवासीय ऋण बाजार का अगुवा बना था। उस समय एसबीआई की बाजार हिस्सेदारी 23.5 प्रतिशत थी जबकि एचडीएफसी की हिस्सेदारी 17 प्रतिशत थी।

टॅग्स :SBIमुंबईभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)MumbaiRBI
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स