लाइव न्यूज़ :

भारतीयों के लिए सुनहरा मौका, 20 लाख लोगों को AI से दक्ष बनाएगा माइक्रोसॉफ्ट- सत्या नडेला

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 12:53 IST

नडेला ने कहा, वो इसकी घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं कि माइक्रोसॉफ्ट करीब 20 लाख भारतीयों को एआई दक्षता के साथ कुशल बना देगा। वहीं, जब यह कार्यक्रम पूरा हो जाएगा, तो ये सभी आधुनिक युग में नौकरियों के लिए फिट हो जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट अब 20 लाख भारतीयों को एआई के जरिए दक्ष बनाने जा रहा हैइस काम के लिए माइक्रोसॉफ्ट एआई का सहारा लेगाभारत में इस काम को अंजाम देने के लिए एक संगठन से माइक्रोसॉफ्ट ने हाथ मिलाया

नई दिल्ली: माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने भारत यात्रा दौरान के कहा कि वो करीब 20 लाख भारतीयों को कुशल बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने ये भी निर्णय किया कि इन्हें एआई से दक्ष बनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि माइक्रोसॉफ्ट कार्यबल को भारत के भविष्य को सुधारने पर काम कर रहा है। इससे देश में रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। 

नडेला ने कहा, वो इसकी घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हैं कि माइक्रोसॉफ्ट करीब 20 लाख भारतीयों को एआई दक्षता के साथ कुशल बना देगा। वहीं, जब यह कार्यक्रम पूरा हो जाएगा, तो ये सभी आधुनिक युग में नौकरियों के लिए फिट हो जाएंगे। उन्होंने ये भी बताया कि यह प्रोग्राम सिर्फ नौकरी दिलाने तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नौकरी देने वाला प्रोग्राम भी बनेगा।  

उन्होंने आगे कहा कि वह भारतीय ब्रांड कार्या के पीछे की टीम के साथ अपनी बातचीत से प्रेरित हुए हैं। स्थानीय उद्यम कार्या ने ग्रामीण भारत में आय के स्रोत उपलब्ध कराने के लिए भारत में माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च का उपयोग किया। उन्होंने दावा किया कि वे एआई द्वारा बनाए गए, अवसरों का उपयोग करके ग्रामीण भारत में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियां प्रदान करने में सक्षम हो जाएंगे।

कौन है इस काम में माइक्रोसॉफ्ट का साझीदारकार्या एक तरह से समाजिक उद्यम है, जो डेटा सर्विसेज, तकनीकी, एथिकल डेटा सेवा, प्रौद्योगिकी और एनोटेशनसमाधान प्रदान करता है। कंपनी का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित भारतीयों तक डिजिटल सेवा प्रदान करना 

कार्या ग्रामीण भारत की मदद से एक डेटा तैयार करता है। इस प्रक्रिया से डेटा को लेबल, एनोटेट और वर्गीकृत करते हैं, जिसका उपयोग एआई को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है, विशेष रूप से भारतीय आबादी के हिंदी भाषी क्षेत्र के लिए होता है। कार्या का दावा है कि वे ग्रामीण भारतीयों को न्यूनतम वेतन से 20 गुना अधिक भुगतान करते हैं। 

टॅग्स :अमेरिकामाइक्रोसॉफ्टसत्य नाडेला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?