लाइव न्यूज़ :

सैट ने आरआईएल की अपील खारिज की, सेबी के 447 करोड़ रुपये लौटाने के आदेश को न्यायसंगत बताया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के 2017 के एक आदेश को चुनौती देने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की अपील को खारिज कर दिया है। न्यायाधिकरण ने कहा कि नियामक का 447 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश ‘कड़ी या दंडात्मक कार्रवाई’ नहीं है, बल्कि यह एक न्यायोचित समाधान है।

सेबी का 24 मार्च, 2017 को जारी आदेश रिलायंस इंडस्ट्रीज द्वारा नवंबर, 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम लि. (आरपीएल) के शेयरों की बिक्री से संबंधित है।

सैट ने बृहस्पतिवार को 2:1 के बहुमत से 204 पृष्ठ का आदेश जारी किया। सैट ने आदेश में कहा है कि 447.27 करोड़ रुपये की राशि ब्याज के साथ लौटाने का सेबी का निर्देश कड़ा नहीं है। यह सिर्फ एक ‘उपचारात्मक कार्रवाई’ है। दो सदस्यों सी के जी नायर और एम टी जोशी ने बहुमत से पारित आदेश में कहा, ‘‘अपील दायर करने वाली कंपनी के कोष और संपत्ति से कुछ नहीं लिया जा रहा है। चूंकि, यह एक न्यायसंगत समाधान है, ऐसे में इसके सख्त और दंडात्मक होने का सवाल नहीं उठता।

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कहा है कि वह न्यायाधिकरण के फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती देगी। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि कंपनी द्वारा किए गए सभी सौदे सही थे। इन सौदों में किसी तरह की अनियमितता नहीं हुई।’’

कंपनी ने यह भी कहा कि उसने नवंबर, 2007 के दौरान आरपीएल के शेयरों की बिक्री में किसी कानून या नियमन का उल्लंघन नहीं किया था। न्यायाधिकरण ने अपना फैसला छह फरवरी, 2020 को सुरक्षित रखा था। बृहस्पतिवार को इस पर अंतिम निर्णय सुनाया गया। यह फैसला 2:1 के बहुमत से दिया गया है। हालांकि, सैट के पीठासीन अधिकारी न्यायमूर्ति तरुण अग्रवाल ने सेबी के आदेश को रद्द करने के पक्ष में मत दिया।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?