लाइव न्यूज़ :

सैम ऑल्टमैन ओपनएआई में एक बार फिर सीईओ के पद पर देंगे सेवा, सत्या नडेला ने इसके लिए निभाई अहम भूमिका

By आकाश चौरसिया | Updated: November 22, 2023 12:56 IST

ओपनएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि सैम ऑल्टमैन एक बार फिर से सीईओ के पद पर ज्वाइन करेंगे और इसे लेकर एक समझौते पर कंपनी पहुंच गई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओपनएआई ने 'एक्स' पर जानकारी दी कि सैम ऑल्टमैन एक बार फिर से सीईओ पर ज्वाइन करेंगेइस बात पर मुहर खुद सैम ऑल्टमैन ने लगाई हैओपनएआई ने एक्स पर कहा कि हम एक बार फिर से साथ आ रहे हैं, बातचीत आखिर चरण में है

नई दिल्ली: ओपनएआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि सैम ऑल्टमैन एक बार फिर से सीईओ के पद पर ज्वाइन करेंगे और इसे लेकर एक समझौते पर कंपनी पहुंच गई हैं। इस बात पर मुहर खुद सैम ऑल्टमैन ने लगाई है। 

ओपनएआई की ओर से आगे ट्वीट में कहा, "हम ब्रेट टेलर (अध्यक्ष), लैरी समर्स और एडम डी एंजेलो के नए बोर्ड के साथ सीईओ के रूप में सैम ऑल्टमैन के ओपनएआई में लौटने के लिए सैद्धांतिक रूप से एक समझौते पर बातचीत जारी है।"

ओपनएआई ने आगे एक्स पर कहा कि हम एक बार फिर से साथ आ रहे हैं, इसके लिए बातचीत आखिर चरण में है। इसके साथ ही ओपनआई ने धैर्य के लिए सभी का शुक्रिया अदा किया। 

अब इस पर खुद सैम ऑल्टमैन ने लगाई मुहर और ट्वीट के जरिए कहा, "ओपनएआई से प्यार है और हम पिछले कुछ दिनों से इसके लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। जब मैंने रविवार की शाम को माइक्रोसॉफ्ट में शामिल होने का फैसला किया, तो यह स्पष्ट था कि यह मेरे और टीम के लिए सबसे अच्छा रास्ता था। नए बोर्ड और सत्या के समर्थन के साथ, मैं ओपनाई में लौटने और माइक्रोसॉफ्ट के साथ हमारी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उत्सुक हूं।" 

वहीं, सत्या नडेला ने भी सैम के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा, "हम ओपनएआई बोर्ड में हुए परिवर्तनों से प्रोत्साहित हैं। हमारा मानना ​​है कि यह अधिक स्थिर और प्रभावी शासन की राह पर पहला आवश्यक कदम है। सैम, ग्रेग और मैंने बात की है और सहमति व्यक्त की है कि उन्हें ओपनएआई नेतृत्व टीम के साथ मिलकर यह सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है। हम अपनी मजबूत साझेदारी को आगे बढ़ाने और अपने ग्राहकों और भागीदारों को एआई की इस अगली पीढ़ी का मूल्य प्रदान करने के लिए तत्पर हैं।"

टॅग्स :माइक्रोसॉफ्टचैटजीपीटीसत्य नाडेलाअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स