लाइव न्यूज़ :

सेल के कोलकाता में कच्ची सामग्री प्रभाग के विघटन का काम पूरा, निर्णय समीक्षा की गुंजाइश नहीं: मंत्री

By भाषा | Updated: August 26, 2021 23:58 IST

Open in App

केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय इस्पात प्राधिकरण (सेल) के कोलकाता में कच्चा सामग्री प्रभाग (आएमडी) मुख्ययालय को भंग करने का काम पूरा हो चुका है और अब इसकी समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है। इसके साथ इस मामले में निर्णय बदलने की उम्मीद समाप्त हो गयी है। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्र से आरएमडी समाप्त नहीं करने का आग्रह किया था। सेल के निदेशक मंडल ने कुछ महीने पहले पुनर्गठन कार्यक्रम को मंजूरी दे दी थी। उस समय इस्पात मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान थे। आरएमडी खदानों का नियंत्रण ओड़िशा में राउरकेला इस्पात संयंत्र और झारखंड में बोकारो इस्पात संयंत्र को स्थानांतरित किये जाएंगे। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि उनकी स्थिति क्या है। एमएसटीसी का यहां न्यू टाउन में नये मुख्यालय के उद्घाटान के दौरान संवाददाताओं से अलग से बातचीत में सिंह ने कहा, ‘‘यह पुनर्गठन प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे सेल निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। और अब कार्यबल के साथ स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अत: फैसले की समीक्षा की कोई गुंजाइश नहीं है।’’ इस कदम से सेल को सालाना 40 करोड़ रुपये की बचत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतUGC विवाद के बीच बोले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कहा- "कोई भेदभाव नहीं होगा"

भारतबिहार में सरकार के गठन होते ही प्रदेश भाजपा में शुरू हो गई नए अध्यक्ष की तलाश, विनोद तावडे और धर्मेंद्र प्रधान को सौंपी गई जिम्मेवारी!

भारतबिहार एनडीए सीटः चिराग पासवान 30 तो जीतन राम मांझी 15 सीट पर अड़े?, कैबिनेट मंत्री को मनाने की कवायद, महागठबंधन में भी उठापटक

भारतBihar Chunav 2025: एनडीए में सीट बंटवारे और उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने की कवायद हुई तेज, धर्मेंद्र प्रधान ने की ललन सिंह और जीतन राम मांझी से मुलाकात

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम