लाइव न्यूज़ :

सचिन बंसल की नवी म्यूचुअल फंड ने इलेक्ट्रिक वाहन फंड शुरू करने की योजना बनाई

By भाषा | Updated: September 17, 2021 22:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर सचिन बंसल की कंपनी नवी म्यूचुअल फंड ने इलेक्ट्रिक वाहन समेत चार अलग-अलग श्रेणी में कोष शरू करने के लिए बाजार नियामक सेबी के समक्ष दस्तावेज दाखिल किए है।

कंपनी ने इससे पिछले महीने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास 10 से अधिक नई योजनाओं के लिए दस्तावेज जमा किये थे।

इनमे से ज्यादातर दस्तावेज इंडेक्स फंड के लिए जमा किए गए हैं क्योंकि वह इस श्रेणी में जगह बनाना चाहती है। इंडेक्स फंड की तरफ जाने का प्रमुख कारण इन्हें समझने में आसानी और लागत में भी कमी होता है।

मसौदा दस्तावेज के अनुसार, ‘‘योजना का उद्देश्य विदेशी ईटीएफ की इकाइयों में निवेश करके दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि प्रदान करना है। ईटीएफ एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या इंडेक्स फंड जो इलेक्ट्रिक वाहनों में निवेश करते हैं।’’

बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि इंडेक्स फंड में पिछले कुछ वर्षों में प्रबंधित कोष से बेहतर प्रदर्शन किया है। यही वजह है कि निवेशकों के बीच ऐसे कोषों का रुझान बढ़ रहा है।

फ्लिपकार्ट के सह-संस्थापक बंसल ने फरवरी 2021 में एस्सेल ग्रुप से एस्सेल म्यूचुअल फंड का अधिग्रहण किया था और इसका नाम बदलकर नवी म्यूचुअल फंड कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए  लिखा खास संदेश?

क्राइम अलर्टKarnataka: केरल की किशोरी की चिक्कमगलुरु में मौत; लापता होने के कुछ दिनों बाद मिला शव

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब