लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 74.26 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: August 23, 2021 10:37 IST

Open in App

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 13 पैसे की बढ़त के साथ 74.26 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख तथा अन्य मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपये की धारणा बेहतर हुई। फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा विदेशी कोषों की निकासी की वजह से रुपये का लाभ सीमित रहा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मजबूती के साथ 74.27 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 13 पैसे की बढ़त के साथ 74.26 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। शुक्रवार को रुपया 74.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत के नुकसान से 93.30 पर आ गया। वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66.44 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम