लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे फिसलकर 79.66 पर पहुंचा, कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी

By भाषा | Updated: August 12, 2022 17:09 IST

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुवार को रुपया 37 पैसे गिरकर 79.62 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ थाअंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.67 के स्तर पर खुला

मुंबईः अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे फिसलकर 79.66 (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण घरेलू मुद्रा की विनिमय दर में गिरावट आई। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 79.67 के स्तर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 79.63 के उच्चस्तर और 79.72 के निचले स्तर तक गया। अंत में चार पैसे की गिरावट के साथ 79.66 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

इससे पिछले कारोबारी सत्र यानी गुरुवार को रुपया 37 पैसे गिरकर 79.62 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों को औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) जैसे प्रमुख घरेलू व्यापक आर्थिक आंकड़ों का इंतजार है। इसलिए रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत बढ़कर 105.36 पर पहुंच गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.55 प्रतिशत बढ़कर 100.15 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। इसके अलावा बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.18 अंक की तेजी के साथ 59,462.78 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) भारतीय पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,298.08 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम