लाइव न्यूज़ :

रुपये में दूसरे दिन भी तेजी, डॉलर के मुकाबले 74.19 रुपये पर 3 पैसे मजबूत

By भाषा | Updated: August 24, 2021 20:51 IST

Open in App

घरेलू शेयर बाजारों में जारी तेजी के समर्थन से अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार सूत्रों ने कहा हालांकि, विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई तथा रुपये का लाभ कुछ सीमित रह गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.12 पर मजबूत खुला। कारोबार के दौरान 74.11 से 74.20 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में तीन पैसे बढ़कर 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को यह डॉलर के मुकाबले 74.22 रुपये पर बंद हुआ था। सोमवार को रुपये में 17 पैसे की तेजी आई थी। सूत्रों के मुताबिक अनुकूल वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग, वित्त एवं धातु कंपनियों के शेयरों में भारी लिवाली के कारण बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक और निफ्टी ताजा सर्वकालिक सर्वोच्च स्तर को छू गये। बंबई सूचकांक 403.19 अंक की तेजी के साथ 55,958.98 अंक पर बंद हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को एक महत्वाकांक्षी छह लाख करोड़ रुपये की राष्ट्रीय मौद्रिकरण पाइपलाइन (एनएमपी) का अनावरण किया, जिसमें यात्री ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों से लेकर हवाई अड्डों, सड़कों और स्टेडियमों तक के बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में निजी कंपनियों को शामिल करते हुए उनका बेहतर ढंग से दोहन करना शामिल है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ दिनों तक डॉलर-रुपये का हाजिर भाव 74.10 से 74.50 के बीच रहने की उम्मीद है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 93.04 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.34 प्रतिशत बढ़कर 69.67 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

विश्वशी जिनपिंग और ट्रंप में बनी सहमति! ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज संकट पर चीन दौरे के बाद ट्रंप का बड़ा खुलासा

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

क्राइम अलर्टSex With Student: 16 साल के छात्र से संबंध बनाने वाली शिक्षिका को जेल, कोर्ट ने सुनाई सजा

कारोबारईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की कीमत से असर?, भारत की आर्थिक वृद्धि दर घटकर 6.7 प्रतिशत रहने का अनुमान?, बीएमआई की रिपोर्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल