लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: डॉलर के मुकाबले रुपया में आई मजबूती, शुरुआती कारोबार में 14 पैसे की बढ़त के साथ 86.50 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 21, 2025 12:12 IST

Rupee vs Dollar:इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.41 पर रहा।

Open in App

Rupee vs Dollar: रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 14 पैसे मजबूत होकर 86.50 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी के कारण रुपये के थोड़े नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में समग्र कमजोरी तेज गिरावट को कम कर सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 86.50 पर खुला, जो पिछले बंद भाव से 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को 34 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.64 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.41 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.46 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,311.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम