लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे की तेजी के साथ करीब एक माह के उच्चतम स्तर पर

By भाषा | Updated: November 3, 2021 20:10 IST

Open in App

मुंबई, तीन नवंबर रुपये में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही। कच्चे तेल की घटती कीमतों तथा घरेलू आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के लिए विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफपीओ) का निवेश बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय मुद्रा 22 पैसे की तेजी के साथ करीब एक माह के उच्चतम स्तर 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये की तेजी को मदद मिली।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.64 पर मजबूत खुला और कारोबार के दौरान यह 75 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 74.46 से 74.64 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 22 पैसे की तेजी के साथ 74.46 प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो स्तर पांच अक्टूबर के बाद देखने को नहीं मिला था।

बुधवार तक के पांच कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 57 पैसे अथवा 0.76 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83.34 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 94.04 रह गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, "आज वित्तीय बाजारों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) दरों में वृद्धि के लिए प्रोत्साहन उपायों में कमी की समयसीमा के बारे में घोषणा कर सकता है। इस बारे में आज की बैठक में निर्णय किया किया जाएगा और उसका असर अगले सोमवार को देखने को मिलेगा क्योंकि बृहस्पतिवार और शुक्रवार को दिवाली की छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें