लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे बढ़कर 87.30 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 11, 2025 10:51 IST

Dollar vs Rupee:रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 87.31 पर बंद हुआ था।

Open in App

Dollar vs Rupee: कमजोर अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले एक पैसे बढ़कर 87.30 पर रहा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि अमेरिका में मंदी के डर और व्यापार संबंधी अनिश्चितताओं के बीच अस्थिर घरेलू शेयर बाजारों ने निवेशकों की धारणा को प्रतिकूल रूप से प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.37 पर खुला और फिर शुरुआती सौदों में डॉलर के मुकाबले थोड़ा मजबूत होकर 87.30 पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे गिरकर 87.31 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.75 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव वायदा कारोबार में 0.01 प्रतिशत बढ़कर 69.29 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स