लाइव न्यूज़ :

रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ प्रति डॉलर 72.87 पर बंद

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:29 IST

Open in App

मुंबई, 11 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर तीन पैसे की गिरावट के साथ 72.87 रुपये पर बंद हुई।

अन्तरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपये की विनियम दर 72.81 पर खुली और ऊपर में 72.65 तथा नीचे में 72.87 प्रति डालर तक गयी। अंत में रुपया पिछले बंद से मात्र तीन पैसे हल्का हो प्रति डालर 72.87 (अनंतिम) रहा।

बुधवार को बंद के समय विनिमय दर 72.84 रुपये प्रति डॉलर थी।

वैश्विक बाजार में डालर का बैरोमीटर माना जाने वाला छह प्रमुख मुद्राओं वाला डालर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 90.38 रह गया।

शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशक शुद्ध लिवाल बने रहे और बुधवार को उन्होंने 1,786.97 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई30 सूचकांक 222.13 अंक की तेजी के साथ 51,531.52 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का भाव 0.70 प्रतिशत घटकर 61.04 डालर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?