लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 4 पैसे टूटकर 85.63 प्रति डॉलर पर पहुंचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 2, 2025 11:14 IST

Rupee vs Dollar: वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच गई है और भारत ने अपने श्रम-प्रधान वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग की है।

Open in App

Rupee vs Dollar:  रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 85.63 पर आ गया। बाजार भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के अंतिम चरण में पहुंचने का इंतजार कर रहा है। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि डॉलर सूचकांक प्रमुख समकक्ष मुद्राओं के मुकाबले दबाव में बना हुआ है, क्योंकि व्यापारी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के नरम रुख वाले संकेतों पर विचार कर रहे हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 85.59 पर खुला।

शुरुआती कारोबार में 85.63 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट दर्शाता है। मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे बढ़कर 85.59 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.70 पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.14 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

भारत और अमेरिका के बीच मंगलवार को वाशिंगटन में छठे दिन भी गहन वार्ता जारी रही। वार्ता निर्णायक चरण में पहुंच गई है और भारत ने अपने श्रम-प्रधान वस्तुओं के लिए अधिक बाजार पहुंच की मांग की है।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 41.24 अंक बढ़कर 83,738.53 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 4.35 अंक टूटकर 25,537.45 पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को शुद्ध आधार पर 1,970.14 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरUSबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?