लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे टूटकर 73.68 पर पहुंचा

By भाषा | Updated: September 13, 2021 10:56 IST

Open in App

मुंबई, 13 सितंबर विदेशी बाजार में अमेरिकी डॉलर में मजबूती के साथ सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया उसके मुकाबले 18 पैसे टूटकर 73.68 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में नरमी के रुख से भी स्थानीय मुद्रा में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 73.63 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 73.68 पर आ गया।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.50 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा बाजार शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की वजह से बंद था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 92.66 पर आ गया।

विदेशी संस्थागत निवेशक बृहस्पतिवार को पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार उन्होंने 423.44 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, 30 शेयरों वाला सूचकांक 257.89 अंक या 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,047.18 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी 69.60 अंक या 0.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,299.65 पर कारोबार कर रहा था।

वहीं वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत बढ़कर 73.22 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?