लाइव न्यूज़ :

रुपया 17 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर, घरेलू बाजारों में कमजोरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2025 20:42 IST

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देरुपया 17 पैसे टूटकर 86.88 प्रति डॉलर पर, घरेलू बाजारों में कमजोरी

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया सोमवार को 17 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ। विदेशी पूंजी की भारी निकासी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से रुपये में यह गिरावट आई। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। इसकी प्रमुख वजह है कि विदेशी बैंक डॉलर की खरीद पर उतारू हैं और आयातक डॉलर को सुरक्षित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं क्योंकि उन्हें वैश्विक अनिश्चितता के बीच भविष्य में मूल्यह्रास की आशंका है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.70 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने डॉलर के मुकाबले 86.68 के उच्चस्तर और 86.88 के निचले स्तर को छुआ। अंत में डॉलर के मुकाबले 86.88 पर बंद हुआ, जो अपने पिछले बंद भाव से 17 पैसे की गिरावट है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.71 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘ घरेलू बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी डॉलर सूचकांक में सुधार से आज भारतीय रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में कमी ने इसकी गिरावट को सीमित किया।’’ चौधरी ने कहा, ‘‘ घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली से रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने की आशंका है। अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में और गिरावट या भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से किसी तरह का हस्तक्षेप निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दे सकता है।’’ इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत बढ़त के साथ 106.85 पर कारोबार कर रहा था। वायदा कारोबार में वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत बढ़त के साथ 74.83 डॉलर प्रति बैरल हो गया। घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 57.65 अंक बढ़कर 75,996.86 अंक पर, जबकि निफ्टी 30.25 अंक चढ़कर 22,959.50 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,937.83 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :शेयर बाजारStock market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम