लाइव न्यूज़ :

ईरान से तेल आयात पर पाबंदी के बाद निम्न स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे की गिरावट

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:21 IST

विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लगा अंतरबैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 69.78 पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के दौरान यह 69.88 रुपये के निम्नतम स्तर तक नीचे चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले बंद भाव के मुकाबले 32 पैसे अथवा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।आठ अप्रैल के बाद यह रुपये का सबसे निम्न स्तर है।

ईरान से तेल आयात पर पाबंदी से छूट को समाप्त करने के अमेरिका के निर्णय की खबरों के बाद कच्चे तेल मूल्य में आई तेजी के बीच रुपये की विनिमय दर सोमवार को 32 पैसे गिर कर 69.67 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। दिन में एक समय रुपया 69.88 तक गिर गया था। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के कारण भी रुपये को लेकर धारणा प्रभावित हुई।

लेकिन विश्व की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से भी रुपये की हानि पर कुछ अंकुश लगा अंतरबैंकिंग विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 69.78 पर काफी कमजोर खुला और कारोबार के दौरान यह 69.88 रुपये के निम्नतम स्तर तक नीचे चला गया। बाद में यह दिन के उच्चतम स्तर 69.50 तक सुधर गया।

हालांकि इस लाभ को रुपया यह मजबूती बरकरार नहीं रख पाया और अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 32 पैसे अथवा 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.67 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। आठ अप्रैल के बाद यह रुपये का सबसे निम्न स्तर है। ‘गुड फ्राइडे’ के मौके पर शुक्रवार को विदेशी विनिमय बाजार बंद था। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 495.10 अंक अथवा 1.26 प्रतिशत की गिरावट दर्शाता बंद हुआ। 

टॅग्स :डॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबाररुपया डॉलर के मुकाबले 93.24 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा, करेंसी कमजोर होने के बाद क्या सस्ता और क्या महंगा होगा?

कारोबारईरान युद्ध रोकने में किसी की दिलचस्पी नहीं?, रोज युद्ध में 1.8 अरब डॉलर खर्च?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम