लाइव न्यूज़ :

सबसे निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, डॉलर के मुकाबले 71.27 पहुंचा

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 4, 2018 11:29 IST

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। आज (मंगलवार) डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।

Open in App

डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। आज (मंगलवार) डॉलर के मुकाबले रुपया 71.27 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। ये अब तक का सबसे निचला रूप बताया जा रहा है।

हफ्ते के दूसरे दिन ये गिरावट दर्ज की गई है। ये सोमवार के मुकाबले यह 71.27 के लेवल पर खुला है। जबकि सोमवार को रुपए की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। सोमवार की बात की जाए तो डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ 70.80 के स्तर पर खुला था। 

जबकि बीते हफ्ते  शुक्रवार को रुपया 25 पैसे टूट कर 70.99 के स्तर पर बंद हुआ था। अबतक 3.5 फीसदी की गिरावट आई है और इस साल ये करीब 12 फीसदी टूट गया है।

वहीं, इस साल अब तक 12 फीसदी के करीब ये टूट चुका है। वहीं कहा जा रहा है कि यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाए जाने से यह 73 डॉलर के लेवल पर जा सकता है। 

इससे पहले 30 अगस्त को कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से मुद्रास्फीति बढ़ने की आशंका तथा तेल आयातकों की मजबूत डॉलर मांग से रुपया अमेरिकी डालर के मुकाबले 15 पैसे और गिरकर 70.74 रुपये प्रति डालर के नये निम्न स्तर पर पहुंच गया था। आरंभिक कारोबार के दौरान रुपया 70.90 रुपये प्रति डालर के दिन के रिकार्ड निम्न स्तर को छू गया था। कुछ सप्ताह पहले इस स्तर के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता था।  

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबाररुपया 86 पैसे टूटकर 94.82 प्रति डॉलर?, सोने की कीमत 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी 2.26 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबारईरान वारः जम्मू-कश्मीर और लद्दाख से तेज, खुलकर दान कर रहे हिन्दू, मुस्लिम और सिख?, ईरान दूतावास को 26 और 22 लाख के चेक भेजे?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स