लाइव न्यूज़ :

पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम के पुनरोद्धार के लिए 77.45 करोड़ रुपये की मंजूरी

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:45 IST

Open in App

मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के पूर्वोत्तर क्षेत्र कृषि विपणन निगम लि. (एनईआरएएमएसी) के पुनरोद्धार के लिए 77.45 करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दे दी। निगम पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय के तहत आने वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीईए की बैठक में एनईआरएएमएसी के लिए 77.45 करोड़ रुपये के पुनरोद्धार पैकेज को मंजूरी दे दी गई।’’ मंत्री ने कहा कि पुनरुद्धार पैकेज से एनईआरएएमएसी को विभिन्न नवोन्मेषी योजनाओं मसलन बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने, किसानों को प्रशिक्षण, जैविक बीज और खाद तथा पूर्वोत्तर के किसानों के उत्पादों को विश्व बाजार में पहुंचाने के लिए कटाई बाद सुविधाओं का क्रियान्वयन करने में मदद मिलेगी। सरकार ने एक बयान में कहा कि कुल पुनरोद्धार पैकेज में से 17 करोड़ रुपये कोष आधारित समर्थन के रूप में और 60.45 करोड़ रुपये गैर-कोष आधारित समर्थन के रूप में होंगे। सरकार ने कहा कि इस पुनरोद्धार पैकेज के क्रियान्वयन से पूर्वोत्तर क्षेत्र के किसानों को उनके उत्पाद के लिए लाभकारी मूल्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र के उत्पादों की भौगोलिक संकेतक (जीआई) पहचान और देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्र के जैविक उत्पादों की बिक्री से उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा और इससे क्षेत्र के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। इसके अलावा इससे निगम का राजस्व बढ़ेगा और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) तथा लागत कटौती के अन्य उपायों से उसके खर्च में कमी आएगी। एनईआरएएमएसी के पुनरोद्धार पैकेज के अमल में आने के बाद कई लोगों को रोजगार मिल सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम