लाइव न्यूज़ :

धान की खेती की कम पानी वाली पद्धति को किसानों के बीच ले जाएगी रूट्स संस्था

By भाषा | Updated: June 22, 2021 21:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून देश में भूजल का स्तर गिरने की गंभीर होती स्थिति के बीच एक स्वैच्छिक संस्था ने धान की खेती के लिए ‘डायरेक्ट सीडेड राइस’ (डीएसआर) तौर तरीकों को अपनाने पर जोर दिया है। वह इस पद्धति के बारे में किसानों को प्रशिक्षित करने का कार्यक्रम संचालित कर रही है।

स्वैच्छिक संस्था, रूट्स फाउंडेशन ने धान की खेती में पानी की खपत को कम करने के लिए वर्ष 2022 तक और 20-25 लाख किसानों को डीएसआर तकनीक में प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है। यह तकनीक धान में पानी के उपयोग को 35-40 प्रतिशत तथा सीएच-4 और कार्बन के उत्सर्जन को 20-30 प्रतिशत तक कम कर देती है।

इस कार्य में रूट्स फाउंडेशन की तकनीकी साझेदार, वज़ीर एडवाइज़र्स है। जिन्होंने अब तक पांच से अधिक राज्यों में लगभग 10 लाख धान किसानों को डीएसआर तकनीक में प्रशिक्षित किया है।

रूट्स फाउंडेशन के संस्थापक और वज़ीर एडवाइज़र्स के साझेदार, ऋत्विक बहुगुणा ने कहा, “भारतीय कृषि के लिए किसानों को नवीन और टिकाऊ प्रौद्योगिकी और तकनीकों में प्रशिक्षित करना महत्वपूर्ण है। चूंकि पानी हर गुज़रते दिन के साथ और भी दुर्लभ संसाधन बन गया है, इसलिए खेती के तौर-तरीकों में बदलाव की सख्त ज़रूरत है।”

उन्होंने बताया कि डीएसआर में, पहले से ही अंकुरित बीज सीधे ट्रैक्टर चालित मशीन द्वारा खेत में ड्रिल किए जाते हैं। इस तरीके में नर्सरी की कोई तैयारी या रोपाई शामिल नहीं होता है। किसानों को केवल अपनी समतल करनी है और बुवाई से पहले खेत की सिंचाई करनी है। यह तकनीक परंपरागत पद्धति की तुलना में अधिक वैज्ञानिक है।

संस्था का कहना है कि डीएसआर और बेहतर खरपतवार नियंत्रण से, हम चावल की पैदावार को 10 प्रतिशत तक बढ़ा सकते हैं, जिससे जल संसाधनों की बचत होती है।”

केंद्रीय भूजल बोर्ड के अनुसार, पंजाब के 80 प्रतिशत और हरियाणा के 70 प्रतिशत हिस्से में पानी की कमी है। प्रति वर्ष औसत गिरावट 30-40 से.मी. की है और कुछ स्थानों पर एक मीटर तक जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें