लाइव न्यूज़ :

Rojgar Mela 2024: 71000 युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रहे पीएम मोदी?, इन विभाग में करेंगे नौकरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 22, 2024 11:07 IST

Rojgar Mela 2024: रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देभागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

Rojgar Mela 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को भर्ती अभियान ‘रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री इस अवसर पर युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संबोधित भी करेंगे। पीएमओ ने कहा कि रोजगार सृजन को मुख्‍य प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला महत्‍वपूर्ण कदम है। पीएमओ ने कहा, "यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म सशक्तीकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।"

यह रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को केन्द्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त किया जाएगा। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं। रोजगार मेले की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को हुई थी। हाल में संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने बताया था कि रोजगार मेले के जरिए अब तक कई लाख युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारITR Filing 2026: घर बैठे मिनटों में दाखिल करें ITR, यहां समझें आसान तारीका