लाइव न्यूज़ :

सड़क सुरक्षा प्रौद्योगिकी के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय, मैप माइ इंडिया, आईआईटी मद्रास ने किया समझौता

By भाषा | Updated: December 17, 2021 20:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय, आईआईटी मद्रास और मैप माइ इंडिया ने चालक एवं सड़क सुरक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए शुक्रवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए और जनता के लिए नि:शुल्क इस्तेमाल वाली ‘नेविगेशन ऐप’ संयुक्त रूप से पेश की

आधुनिक डिजिटल नक्शे की प्रदाता कंपनी मैम माइ इंडिया ने एक बयान में कहा कि ‘नेविगेशन ऐप’ का इस्तेमाल करने पर रास्ते में आगे आने वाले दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के बारे में उपयोगकर्ता को चेतावनी मिल सकेगी। इसमें स्पीड ब्रेकर, तीखे मोड़, गड्ढों की जानकारी भी दी जाएगी ताकि चालक सतर्क रहते हुए वाहन चला सके और हादसे से बच सके।

इसमें बताया गया कि उपयोगकर्ता और प्राधिकार इस ऐप पर हादसों, असुरक्षित इलाकों, सड़क एवं यातायात संबंधी मुद्दों की जानकारी भी दे सकेंगे और इस जानकारी का आकलन आईआईटी मद्रास और मैप माइ इंडिया द्वारा किया जाएगा। इस जानकारी का इस्तेमाल सरकार सड़क संबंधी परिस्थितियों को बेहतर बनाने के लिए कर सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें