लाइव न्यूज़ :

3.6 प्रतिशत गिरावट के साथ भारत में आवासीय कीमतें 56 प्रमुख बाजारों में सबसे कम

By भाषा | Updated: March 18, 2021 18:59 IST

Open in App

मुंबई, 18 मार्च महामारी के प्रकोप के चलते भारत में आवासीय कीमतें 2020 की दिसंबर तिमाही में 3.6 प्रतिशत घटी और भारत का यह बाजार कम जोर प्रदर्शन के कारण एक वैश्विक सूची में एक साल पहले के 43वें स्थान से घटकर सबसे नीचे 56वें स्थान पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक की एक रिपोर्ट के अनुसार इस सूची में तुर्की सबसे ऊपर है।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर भारत सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाला आवासीय बाजार था, जहां कीमतों में सालाना आधार पर 3.6 प्रतिशत की गिरावट आई।

नाइट फ्रैंक वैश्विक आवासीय कीमत सूचकांक के आधिकारिक आंकड़ों का इस्तेमाल करके दुनिया भर में 56 देशों में मकानों की कीमतों का ब्यौरा तैयार करता है।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान तुर्की का आवास बाजार सालाना आधार पर कीमतों 30.3 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ अव्वल रहा, जिसके बाद न्यूजीलैंड और स्लोवाकिया का स्थान रहा।

महामारी से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में इस दौरान कीमतें 10.4 प्रतिशत बढ़ीं।

नाइट फ्रैंक के चेयरमैन शिशिर बैजल ने कहा कि ‘कोविड19 महामारी ने खुद रहने के लिए मकान खरीदने के प्रति लोगों की धारणा बदल दी है। टीकाकरण होने से हमें उम्मीद है कि बाजार की स्थिति पुन: सामान्य होगी। सरकारों को भी कुछ उपाय करने होंगे ताकि इस समय शुरू हुआ बिक्री का सिलसिला आगे बढ़ सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटLSG vs KKR: सुपर ओवर में केकेआर की जीत, रिंकु सिंह और सुनील नरेन ने एलएसजी को बुरी तरह हराया

भारतVIDEO: जलपाईगुड़ी में ट्रेन से गिरा लड़का, यात्रियों का दावा- इमरजेंसी चेन से भी नहीं रुकी ट्रेन

भारतअतिक्रमण रोधी अभियान मेरे घर की सीढ़ियां भी तोड़ दी?,  बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा-कई लोगों को असुविधा, जारी रहेगा?

स्वास्थ्य13 जिलों के 339 स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट पर रखा, 30 से अधिक अस्पतालों में लू के मरीजों के लिए पांच बिस्तरों वाले विशेष ‘कूल रूम’, दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर एक्शन

भारतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी रिश्तेदार सुरेंद्र कुमार बंसल से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में एफआईआर दर्ज, नाली निर्माण में गबन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार8 पॉइंट्स में भी समझें किसान कल्याण की बात?, कम विकसित दाने की सीमा 6 से बढ़कर 10 प्रतिशत

कारोबारहवाई टिकट लेने से पहले जान लें आयकर का यह नियम, कहीं एयरपोर्ट पर न रुकना पड़ जाए

कारोबार'बिजनेस रिफॉर्मर ऑफ द ईयर' पुरस्कार?, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को दिया अवॉर्ड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: संडे को बना रहे लॉग ड्राइव का प्लान? तो पहले चेक कर लें ईंधन के ताजा दाम, पूरी रेट लिस्ट यहां

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?