लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, वैश्विक रुख से तय होगी शेयर बाजारों की दिशा

By भाषा | Updated: November 30, 2020 10:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 नवंबर भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक और वृहद आर्थिक आंकड़े इस सप्ताह शेयर बाजारों की दिशा तय करेंगे। इसके अलावा वाहन कंपनियों के मासिक बिक्री आंकड़ों से भी बाजार का दिशा मिलेगी। विश्लेषकों ने यह राय जताई है।

सोमवार को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में बाजार बंद रहेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘आगे चलकर बाजार का कुल रुख सकारात्मक रहेगा। पिछले कुछ सप्ताह के दौरान बाजार ने जोरदार लाभ दर्ज किया है। ऐसे में मुनाफावसूली की संभावना भी बनी रहेगी। वैश्विक स्तर पर निवेशकों की निगाह अमेरिकी की नई सरकार द्वारा प्रोत्साहन उपायों की घोषणा से जुड़े घटनाक्रमों पर रहेगी।’’

खेमका ने कहा कि घरेलू मार्चे पर बाजार उम्मीद से बेहतर सितंबर तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन कंपनियों के नवंबर के बिक्री आंकड़ों पर भी सभी की निगाह रहेगी।

सितंबर तिमाही में जीडीपी में गिरावट की रफ्तार घटकर 7.5 प्रतिशत रह गई है। इससे उम्मीद बंधी है कि उपभोक्ता मांग बेहतर होने से आगे अर्थव्यवस्था की स्थिति में तेजी से सुधार होगा।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार की निगाह महत्वपूर्ण घटनाक्रमों मसलन रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा, विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों पर रहेगी।’’

बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 267.47 अंक या 0.60 प्रतिशत के लाभ में रहा।

सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक इसी सप्ताह होनी है। बाजारों के इस सप्ताह ‘छुट्टियों’ के मूड में रहने की संभावना है।’’

शाह ने कहा कि सबसे पहले बाजार जीडीपी आंकड़ों पर प्रतिक्रिया देगा। इसके अलावा वाहन बिक्री के आंकड़ों तथा रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक से भी बाजार को दिशा मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम